ICC Women's World Cup 2022 के लिए भारतीय टीम घोषित, मिताली राज को मिली कमान

नई दिल्लीः आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। मिताली राज टीम की कप्तान होंगी जबकि हरमनप्रीत कौर उप-कप्तानी का जिम्मा संभालेंगी। हालांकि इस टीम में जेमिमा रोड्रिग्ज और शिखा पांडे को जगह नहीं दी गई है।

टीम इंडिया 6 मार्च, 2022 को बे ओवल, तोरंगा में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगी। यह टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 फरवरी, 2022 से शुरू होने वाली 5 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भी शामिल होगी।

इस साल महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड में खेला जाएगा जो 4 मार्च को बे ओवल में मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले से शुरू होगा। 3 अप्रैल को विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस विश्व कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपनी शुरुआत करेगी जो 6 मार्च को होगा। पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही हुआ था। इसके बाद भारत का अगला मुकाबला 10 मार्च को मेजबान न्यूजीलैंड से होगा जो हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा। इसी मैदान पर भारत 12 मार्च को वेस्टइंडीज से खेलेगा। 16 मार्च को बे ओवल में इंग्लैंड और भारत का मैच होगा। 19 मार्च को ऑकलैंड के ईडन पार्क में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करेगी तो वहीं 22 मार्च को बांग्लादेश की टीम हेमिल्टन में सामने होगी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अंतिम लीग मुकाबला 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में है। 30 और 31 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबले रखे गए हैं।

आईसीसी महिला विश्व कप 2022 और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान) , स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट-कीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेट-कीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव

स्टैंडबाय खिलाड़ी: सब्भिनेनी मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर।

अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने 9 फरवरी, 2022 को खेले जाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 के लिए भी टीम का चयन किया।

एक टी20 के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप- कप्तान), शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, एकता बिष्ट, एस मेघना, सिमरन दिल बहादुर।

Story first published: Thursday, January 6, 2022, 10:30 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+