Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे, T-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, धवन की जगह इसे चुना गया

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान मंगलवार हो चुका है। वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन की जगह पृथ्वी शाॅ को टीम में शामिल कर लिया गया है। इसके साथ-साथ टी20 सीरीज में धवन की जगह संजू सैमसन को शामिल किया गया है। इससे पहले दिसंबर में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सैमसन को धवन की चोट के कारण ही टीम में जगह मिली थी।

शॉ और सैमसन पहले से ही न्यूजीलैंड में हैं, जो भारत की 'ए' टीम के साथ मौजूद हैं। शॉ ने दो दिन पहले ही न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ सिर्फ 100 गेंद में 150 रन की पारी खेली थी।

गौरतलब है कि शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण उन्हें भारतीय टीम से बाहर जाना पड़ा है। भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए न्यूजीलैंड रवाना हो गई है। एक बार फिर हार्दिक पांड्या फिट ना हो पाने के कारण टीम से बाहर रह गए हैं। इसके अलावा केदार जाधव को वनडे में मौका मिला है।

चयनकर्ताओं ने शिवम दुबे पर विश्वास बनाया हुआ है। उन्होंने वनडे के अलावा टी20 सीरीज के लिए भी चुन लिया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी दोनों टीमों में जगह मिली हुई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), संजु सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर,मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड के लिए वनडे टीम-
विराट कोहली (कप्तान) रोहित शर्मा (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, केल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जाडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर और केदार जाधव।

Story first published: Tuesday, January 21, 2020, 21:53 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+