न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए कोलकाता पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, नहीं खेलेंगे केएल राहुल
कोलकाता। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में खेलने के लिए भारतीय टीम मंगलवार की रात कोलकाता पहुंच गई। 30 सितम्बर शुक्रवार से शुरू हो रहे भारत-न्यूजीलैंड की 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच ईडन गार्डन पर खेला जाएगा।
पाकिस्तान को हटाकर ऐसे नंबर 1 टेस्ट टीम बन सकता है भारत
केएल राहुल को लगी है चोट
केएल राहुल इस मैच में चोट की वजह से नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह गौतम गंभीर को टीम में जगह मिल सकती है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में चार शतक लगाए और दो बार 90 से ज्यादा का स्कोर बनाया।
हालांकि, अभी इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय टीम के कोच अनिल कुंंबले आज से प्रैक्टिस सेशन में खिलाड़ियों का प्रशिक्षित करेंगे।
शिखर धवन भी बैकअप में
यूं तो भारतीय टीम में बैकअप ओपनर के तौर पर बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन हैं। गौतम गंभीर ने अगस्त 2014 में अपना आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैण्ड के खिलाफ खेला था।
आपको बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 197 रनों से जीता था। भारतीय टीम के साथ ही कीवी टीम भी कोलकाता पहुंच गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


