भारत-न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच से बाहर हुए ईशांत शर्मा, जानें क्यों
नई दिल्ली। 22 सितंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रही टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला खेला जाना है। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से ठीक 2 दिन पहले भारत को आज एक बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को पहले टेस्ट मैच से ही बाहर हो गए हैं क्योंकि उन्हें चिकनगुनिया हो गया है। ऐसे में वह टेस्ट क्रिकेट के ऐतिहासिक मुकाबले में नहीं होंगे क्योंकि यह भारत का टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 500वां मैच है।
दूसरे टेस्ट तक हो सकते हैं फिट
ईशांत को भारतीय गेंदबाजी का प्रमुख हथियार माना जा रहा था और ऐन मौके पर उनका टीम से बाहर होना निराश करने वाला है।
उनके बाहर होने पर टीम के कोच अनिल कुंबले ने कहा कि ईशांत को उबरने के लिए अभी कुछ दिन की आराम चाहिए।वे दूसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीम ने ईशांत की जगह कोई रिप्लेसमेंट नहीं मांगा है।
न्यूजीलैंड को भी हुआ नुकसान
न्यूजीलैंड की टीम के भी दो खिलाड़ी मैच से पहले बाहर हो गए हैं। ये हैं टिम साउदी और नीशम। साउदी को टखने में चोट थी और नीशम को पसली में चोट आई है। इस तरह से विरोधी टीम के दो स्टार खिलाड़ी बाहर हो गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

