पर्थ| भारतीय टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली के अभद्र व्यवहार पर अब तक खामोश बैठी टीम इंडिया ने कहा है कि प्लीज इस मु्द्दे को ज्यादा तवज्जो ना दी जाये क्योंकि कोहलीने जो कुछ भी किया था उस पर उन्होंने माफी मांग ली है। विराट को अगर अपनी गलती का एहसास नहीं होता तो वो कभी भी माफी नहीं मांगते लेकिन उन्होंने ऐसा किया है तो इसका मतलब मामला खत्म हो गया है ऐसे में इस मुद्दे को ज्यादा नहीं उछाला जाना चाहिए।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान विराट कोहली द्वारा हिन्दुस्तान टाइम्स के एक भारतीय पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार और कथित रूप से अपशब्दों का प्रयोग करने पर मीडिया में काफी हाय-तौबा मची है।
'विराट मुद्दे पर बोली टीम इंडिया ने कहा प्लीज इसे इशू ना बनाए'
हालांकि आस्ट्रेलिया के मीडिया में कोहली के हक में खबरें छपी हैं। सिडनी मॉर्निग हेराल्ड के मुताबिक भारतीय टीम के प्रबंधक आर. एन. बाबा ने बताया, "कुछ गलतफहमी हो गई थी लेकिन कोहली ने किसी अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया। कोहली ने इस घटना के तुरंत बाद पत्रकार से बात की और इसलिए यह मामला अब समाप्त हो चुका है।"
गलतफहमी के शिकार विराट कोहली
हालांकि कोहली के गुस्से के शिकार पत्रकार जसविंदर सिंधू के मुताबिक मैंने जब विराट की ओर देखा तो पाया कि वह मेरी ओर इशारा कर रहे हैं और चिल्ला रहे हैं, मैं थोड़ा भ्रम में था इसलिए मैंने खुद अपनी ओर इशारा कर कोहली से पूछा कि वह क्या मुझसे बात कर रहे हैं। इस पर कोहली ने मेरी और इशारा कर यह पुष्टि की। मैं हैरान रह गया।
भ्रमित थे विराट कोहली
कोहली इसके बाद ड्रेसिंग रूम में चले गए और 15 मिनट बाद मुस्कुराते हुए दोबारा सिद्धू के सामने आए। इसके बाद उन्होंने एक और पत्रकार के जरिए सिद्धू से माफी मांगी और कहा कि वह उन्हें कोई और समझ बैठे थे। हालांकि इतना कुछ होने के बावजूद कोहली ने मुझसे सीधे बात नहीं की। मालूम हो कि विराट का गुस्सा इसलिए पत्रकार पर फूटा था क्योंकि किसी ने उनके और अनुष्का को लेकर कुछ अनाप-शनाप छापा था।