For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड में भारतीय टीम को लगी दूसरी डोज, पूरी तरह वैक्सीन से कवर हुए खिलाड़ी- रिपोर्ट

नई दिल्ली: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे भारतीय क्रिकेटरों को वर्तमान में इंग्लैंड में COVID-19 वैक्सीन की दूसरी डोज मिली है, ऐसी जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर मिली है। यूनाइटेड किंगडम सरकार ने सार्वजनिक समारोहों पर भले ही प्रतिबंध हटा दिया है, लेकिन वायरस का नया वैरिएंट काफी खतरनाक लगता है। इसलिए खिलाड़ियों को नेशनल हेल्थ सर्विस से दूसरी और अंतिम खुराक मिली।

विराट कोहली एंड कंपनी भारत में वैक्सीन की अपनी पहली खुराक प्राप्त करने के बाद यूनाइटेड किंगडम में उतरी थी। बीसीसीआई ने उनके टीके की दूसरी खुराक की व्यवस्था यूके में की क्योंकि खिलाड़ी तीन सप्ताह की छुट्टी के बीच में हैं। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दूसरी डोज लेने की फोटो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी।

वैसे भारत के लिए इंग्लैंड दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि वे साउथेम्प्टन में न्यूजीलैंड से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल आठ विकेट से हार गए थे। विराट कोहली और रवि शास्त्री भले ही अंत तक ना माने लेकिन भारत को प्रैक्टिस की कमी साफ खली।

इसलिए, भारतीय टीम के डरहम में 20 जुलाई से इंग्लैंड की काउंटी टीमों के खिलाफ कुछ इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास खेलों में भाग लेने की संभावना है। छुट्टी का लुत्फ उठा रहे भारतीय टीम के सदस्य एक बार डरहम में फिर से जैव-सुरक्षित बुलबुले में होंगे, जिन्हें सभी COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की आवश्यकता होगी। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 4 अगस्त से नॉटिंघम में शुरू हो रहा है।

अभ्यास शुरू करने से पहले भारतीय खिलाड़ियों को कई टेस्ट से गुजरना होगा। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम को अभ्यास करने से पहले कई अनिवार्य मेडिकल टेस्ट से गुजरना है। यूनाइटेड किंगडम में COVID-19 के मामले थोक में सामने आए हैं। खुद पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लिश टीम इसकी चपेट में आ गई थी। अब काउंटी चैम्पियनशिप में भी कोरोना ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।

Story first published: Tuesday, July 13, 2021, 14:10 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+