For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

...तो भारतीय टीम है विश्व कप 2019 की सबसे महंगी टीम, जानें कितना कमाते हैं खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने जा रहे विश्व कप के लिए भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम घोषित हो चुके हैं। टीम दो बार खिताब जीत चुकी है। पहली बार 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने झंडे गाड़े तो दूसरी बार 2011 में हुए विश्व कप में टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में फतह हासिल की। लेकिन अब फिर से टीम के पास विश्व कप जीतने का सुनहरा माैका है। टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी मोड़ पर पासा बदल सकते हैं। वही माैजूदा समय में वनडे रैंकिंग में पहला स्थान भी भारत ने हासिल किया है, साथ में बात की जाए विश्व कप की सबसे महंगी टीम की तो वो भी भारतीय टीम ही है।

जानें कितना कमाते हैं खिलाड़ी

जानें कितना कमाते हैं खिलाड़ी

जी, हां इस बार होने जा रहे 12वें विश्व कप में भारतीय टीम सबसे महंगी टीम है। यह बात हम आपको खिलाड़ियों के सालाना अनुवंध व आईपीएल में लगी बोली के अनुसार कह रहे हैं। इस तरह विश्व कप में खेलने वाले भारत के 15 खिलाड़ियों की कीमत 177 करोड़ के पास हैं, कैसे? आइए जानें-

63 करोड़ है वेतन

63 करोड़ है वेतन

इन 15 खिलाड़ियों में से 3 का सालाना वेतन 7 करोड़ है जो ए-प्लस ग्रेड में आते हैं। यह हैं विराट कोहली, रोहित शर्मा व भुवनेश्वर कुमार। वहीं 6 ऐसे हैं जो ए ग्रेड में सालाना वेतन 5 करोड़ पाते हैं, जो हैं- एमएस धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, और अजिंक्य रहाणे। जबकि बी ग्रेड में 3 खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, केएल राहुल व युजवेंद्र चहल 3 करोड़ पाते हैं। वहीं सी ग्रेड से दिनेश कार्तिक, हुनुमा विहारी व केदार जाधव सालाना 1 करोड़ वेतन लेते हैं। इस तरह इन खिलाड़ियों की कुल कीमत 63 करोड़ खड़ी होती है।

VIDEO: जब क्यूट बेटी ने बदनामी झेल चुके 'डैडी' को किया स्पोर्ट, देखकर लगे सभी मुस्कुराने

IPL में बनती है 114 करोड़ से ज्यादा कीमत

IPL में बनती है 114 करोड़ से ज्यादा कीमत

वहीं आईपीएल सीजन-12 में भी इन खिलाड़ियों की बोली काफी बड़ी लगी है, जहां ये सभी खिलाड़ी मिलकर 114 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं। किसकी है कितनी कीमत आइए जानें-

विराट कोहली- 17 करोड़ , रोहित शर्मा- 15 करोड , धोनी- 15 करोड़, केएल राहुल- 11 करोड़ , हार्दिक पांड्या- 11 करोड़, भुवनेश्वर कुमार- 8.5 करोड़, जसप्रीत बुमराह- 7 करोड़, रविंद्र जड़ेजा- 7 करोड़, युजवेंद्र चहल- 6 करोड़, कुलदीप यादव- 5.80 करोड़, शिखर धवन- 5.20 करोड़, मोहम्मद शमी- 4.80 करोड़, केदार जाधव- 80 लाख, विजय शंकर- 20 लाख।

Story first published: Thursday, April 18, 2019, 14:13 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+