विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुवाई में गुरुवार सुबह को मुंबई से साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गई है। टीम एक चार्टर प्लेन से गई है और बीसीसीआई ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। भारतीय टीम वहां पर 3 टेस्ट और इतने ही वनडे मैच खेलेग और यह दौरा 26 दिसंबर से पहले टेस्ट मुकाबले के साथ शुरू होने जा रहा है।
फोटो में जसप्रीत बुमराह, चेतेश्वर पुजारा, शार्दुल ठाकुर और मंयक अग्रवाल के साथ देखा जा सकता है। खिलाड़ियों ने फेस मास्क पहन रखे थे।
विराट कोहली जिस टीम की अगुवाई करेंगे वह 18 लोगों की टीम है। हालांकि भारतीय टीम यहां पर रोहित शर्मा को मिस करेंगी जिनको हैम्सिट्रिंग चोट के बाद पूरी सीरीज से बाहर कर दिया गया है। इसी बीच, भारत रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे स्पिनरों के बिना भी उतर रहा है।
इससे पहले विराट कोहली ने एक धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेस की थी जहां पर उन्होंने अपने व रोहित शर्मा के बीच दरार की बातों को बकवास करार दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि किसी भी व्यक्ति ने उनसे टी20 कप्तानी छोड़ने की बात नहीं की थी।
All buckled up ✌🏻
— BCCI (@BCCI) December 16, 2021
South Africa bound ✈️🇿🇦#TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/fCzyLzIW0s
कोहली को अब टी20 के साथ वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया गया है। भारत के पास सफेद गेंद फॉर्मेट में रोहित शर्मा कप्तान होंगे। ये उस दिन हुआ जिस दिन साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा हुई थी।
इस बीच, कोहली ने माना कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति भारत के लिए एक बड़ा झटका होगी, लेकिन उन्हें विश्वास है कि टीम 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेगी। भारत ने अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।
रोहित के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, "हम उनकी क्षमताओं को बहुत मिस करेंगे। उन्होंने इंग्लैंड में पहले ही खुद को साबित कर दिया है जहां शुरुआती साझेदारी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। उनके अनुभव और कौशल के साथ, हम उनकी क्वालिटी को मिस करेंगे।"
कोहली ने इसके बाद कहा कि अब मंयक अग्रवाल और केएल राहुल के पास टेस्ट मैचों में टीम को मजबूत शुरुआत देने का सुनहरा अवसर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
