नक्सली हमले से गुस्से में गौतम गंभीर, परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा में जिस तरह से नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया उससे लोगों में नाराजगी है। सोमवार को करीब 300 की संख्या में नक्सलियों ने सीआरपीएफ टीम पर हमला किया, जिसमें 25 जवान शहीद हो गए।
सीआरपीएफ टीम पर हमले को लेकर गौतम गंभीर ने किया ट्वीट
नक्सलियों के इस कायराना हरकत पर आम हो या खास सभी अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए देश के जवानों के बलिदान पर कड़ी टिप्पणी की है। गौतम गंभीर ने ट्वीट करके कहा कि इस हमले का किसी को परिणाम भुगतना होगा।

गौतम गंभीर बोले, क्या हमें और ज्यादा चेतावनी की जरूरत है?
क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सुकमा हमले पर गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, कश्मीर, उत्तर पूर्व, क्या हमें और ज्यादा चेतावनी की जरूरत है या फिर हम बहरे हो गए हैं? मेरे देश के लोगों की जान इतनी सस्ती नहीं है, किसी को इसका परिणाम भुगतने की जरूरत है।

हमले पर यूं भड़का क्रिकेटर गंभीर का गुस्सा
क्रिकेटर गौतम गंभीर के इस ट्वीट को करीब तीन हजार से ज्यादा रिट्वीट और करीब साढ़े 6 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। गौतम गंभीर का ये ट्वीट सुकमा में सोमवार को सीआरपीएफ टीम पर हुए नक्सली हमले को लेकर आया है। नक्सलियों ने बेहद खौफनाक तरीके से इस हमले को अंजाम दिया।

सुकमा में सोमवार को नक्सलियों ने किया था हमला
सीआरपीएफ टीम पर हुए हमले में घायल एक जवान शेर मोहम्मद ने बताया था कि नक्सलियों ने जवानों पर हमले से पहले ग्रामीणों को भेजा था, जिससे उन्हें हमारी सही स्थिति का पता चल सके। जब उन्हें भरोसा हो गया तो उन्होंने हम पर हमला किया। इस हमले में 25 जवान शहीद थे वहीं कुछ जवान घायल भी हुए।

सुकमा हमले को करीब 300 नक्सलियों ने दिया अंजाम
घायल जवान ने बताया कि करीब 300 नक्सलियों ने इस हमले को अंजाम दिया। इस हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत देश की सभी बड़ी हस्तियों ने दुख जताया। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी पर हमें गर्व है, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
इसे भी पढ़ें:- सुकमा में नक्सलियों ने कैसे बनाया सीआरपीएफ जवानों को अपना शिकार, हमले की इनसाइड स्टोरी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications