'फेसबुक-ट्विटर और खूबसूरत हसीनाओं से दूर रहे टीम इंडिया'
एडीलेड। विश्वकप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, टीम इंडिया के खिलाड़ियों की ओर पूरा देश टकटकी लगाकर देख रहा है और सवा सौ करोड़ भारतवासी के दिल में यही तमन्ना है कि धोनी की सेना एक बार फिर से कमाल कर दे।
इसलिए टीम प्रबंधन ने विश्वकप से पहले टीम इंडिया के लिए कुछ गाइड लाइंस तय किये हैं। टीम मैनेजमेंट ने साफ कहा है कि विश्वकप के दौरान खिलाड़ी फेसबुक-ट्विटर और लड़कियों से दूर रहें। मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों से कहा है कि वो किसी भी खिलाड़ी का कोई विवाद नहीं चाहते हैं इसलिए वो लोग फेसबुक-ट्विटर पर दोस्त बनाने से अच्छा है कि खेल पर ध्यान दें और सतर्क रहें।
साथ ही साफ हिदायत दी गई है कि खिलाड़ी महिलाओं से दूर रहें और किसी भी सुंदर हसीना के झांसे में ना आये हो सकता है कि अनजानी लड़की किसी बुकी की ओर से भेजी गई हो इसलिए विश्वकप के दौरान काफी सावधानी बरतें। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की पत्नीयों और प्रेमिकाओं को भी होटल में साथ रहने की इजाजत नहीं दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
