Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एक बॉल चूक गया वरना क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी मारते फिंच!

दांबुला। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच एक बॉल को मारने से चूक गए वरना क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी मारने का रिकॉर्ड वह अपने नाम कर सकते थे। इस चूक के बावजूद फिंच ने अपने ही देश की सबसे तेज हाफ सेंचुरी के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया।

एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड टूट जाता

श्रीलंका के खिलाफ ओपनिंग करते हुए एरोन फिंच ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 15 गेंदों में 49 रन बना लिए थे। अगर 16वीं गेंद का रन उनके नाम होता तो क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डीविलियर्स की बराबरी वह कर लेते। लेकिन दुर्भाग्य से 16वीं गेंद पर रन तो मिला लेकिन अंपायर ने बाइ रन का इशारा किया। वह गेंद फिंच के बल्ले से नहीं लगी थी।

ऑस्ट्रेलिया के साइमन ओडोनेल के रिकॉर्ड की बराबरी की

फिंच ने 18 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की और इसके साथ ही उन्होंने 26 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के ही साइमन ओडोनेल के बनाए रिकॉर्ड की बराबरी की। ओडोनेल ने 1990 में शारजाह के मैदान में 18 गेदों में हाफ सेंचुरी बनाई थी।

ऑस्ट्रेलिया का सीरीज पर कब्जा

श्रीलंका के खिलाफ हुए इस मैच में फिंच 19 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े। श्रीलंका के 212 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 31 ओवर में 213 रन बनाकर जीत हासिल की और पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त बनाकर इस पर कब्जा कर लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+