बेंगलुरू टी-20 : अंग्रेज पस्त, भारत मस्त, देखें जश्न की खूबसूरत 100 तस्वीरें
नई दिल्ली। टीम इंडिया के इंग्लैंड से टी20 सीरीज जीतने के बाद भारत के लोग जश्न मना रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर तो टीम इंडिया और कप्तान विराट कोहली की शान में लोग कसीदे पढ़ते थक नहीं रहे। आम से लेकर खास सभी भारत की जीत पर झूम रहे हैं और इतरा रहे हैं।
जीत का जश्न टीम इंडिया ने जमकर मनाया
जीत का जश्न टीम इंडिया ने भी चेन्नास्वामी स्टेडियम में जमकर मनाया। मैच के दौरान जैसे ही चहल ने 6ठां विकेट लिया, युवराज सिंह ने उन्हें गोद में उठा लिया, ऐसे कई पल कल के मैच में लोगों के देखने मिले जिसे लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। कभी कोहली अमित मिश्रा को गले लगाते दिखे तो कभी धोनी रैना की पीठ ठोंकते दिखे।
टीम इंडिया के जश्न की 100 तस्वीरें
आपको बता दें कि भारत ने युजवेंद्र चहल (25/6) की रिकॉर्ड गेंदबाजी की बदौलत एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को हुए तीसरे निर्णायक टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 75 रनों से हरा तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत से मिले 203 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 16.1 ओवरों में 127 रन बनाकर ढेर हो गई। चहल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ सीरीज दोनों अवार्ड मिले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
