मिशन ऑस्ट्रेलिया फतह पर पहुंची टीम इंडिया, जाते ही विराट का वर्कआउट शुरू

नई दिल्ली। टीम इंडिया अपने मिशन ऑस्ट्रेलिया पर रवाना हो चुकी है। सभी को भारतीय टीम से दमदार प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है। टीम के खिलाड़ी जोशीले माहौल में ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं जहां उनका पहला मुकाबला 21 नवंबर को ब्रिस्बेन में टी20 मैच के साथ शूरू होगा। शूरूआती दौर में भारत को तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है।

कंगारूओं के देश रवाना होते समय भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने ट्विटर पर अपने पोस्ट शेयर किए। घर में विडींज को पीट चुकी टीम इंडिया के हौसले बुलंद है और कोहली की कप्तानी में सभी खिलाड़ी जोश से लबरेज हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा- "ब्रिस्बेन में पहुंचे हैं। अगले कुछ सप्ताह बेहतरीन क्रिकेट की उम्मीद है।"

वहीं कोहली ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर ऋषभ पंत के साथ फोटो शेयर करते हुए कहा- "बैक टू ऑस्ट्रेलिया। चैंपियन पंत के साथ अगले कुछ सप्ताह बेहतरीन होंगे।"

वहीं, कुलदीप यादव ने जाने से पहले एक ग्रुप फोटो शेयर करते हुए लिखा- रोमांचक चुनौतियां इंतजार कर रही हैं। लड़कों के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना।"

ऋषभ पंत ने कोहली के साथ वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर की है- " हार्ड वर्क से बेहतर कुछ नहीं होता। हर दिन एक मौका होता है। फिट रहे और हेल्दी रहे।"

भारतीय टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का ये बेहतरीन मौका है।

Story first published: Saturday, November 17, 2018, 18:45 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+