For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप में पहली बार 4 विकेटकीपर के साथ तैयार हुई भारतीय टीम, जानें किसमें कितना है दम

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम गजब फाॅर्म से गुजर रही है। टीम लगातार 4 मैचों में तीन जीत चुकी है जबकि एक बारिश की भेंट चढ़ा जिसके आधार पर अंक तालिका में 7 अंकों के साथ चाैथे स्थान पर काबिज हैं। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान बनती जा रही है। वहीं टीम में खतरनाक खिलाड़ी भी शामिल हैं जिसमें तो 4 विकेटकीपर के ताैर पर ही शामिल हैं। जी हां, भारत के पास माैजूदा समय में विश्व कप में 4 विकेटकीपर हैं। विश्व कप में ऐसा पहली बार हुआ जब भारत 4 विकेटकीपर के साथ हो। काैन हैं ये और किसमें कितना है दम आइए जानें-

केएल राहुल

केएल राहुल

शिखर धवन के बाहर होने के बाद अब केएल राहुल ओपनर के ताैर पर टीम में भूमिका निभाएंगे लेकिन इसके साथ-साथ वह माैका आने पर विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। राहुल ने आईपीएल सीजन 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए भी विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी। राहुल अभी तक 17 वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 36.42 की औसत से 437 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक तो 3 अर्धशतक भी शामिल हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

37 साल के धोनी टीम में एक सीनियर विकेटकीपर के रूप में शामिल हैं। फिलहाल विकेट के पीछे वही नजर आ रहे हैं। धोनी के पास 344 वनडे मैच खेलने का बड़ा अनुभव हैं। इस दाैरान उन्होंने 50.3 की औसत से 292 पारियों में 10,562 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक के साथ-साथ 71 अर्धशतक भी शामिल हैं। विकेट के पीछे धोनी का कोई तोड़ नहीं है। धोनी विकेट के पीछे 121 बार स्टंप उखाड़ चुके हैं। वह विकेट के पीछे सर्वाधिक स्टंप आउट करने वाले इकलाैते विकेटकीपर हैं।

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक

इस खिलाड़ी ने 15 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। कार्तिक भी बताैर विकेटकीपर के रूप में टीम में आए हैं। हालांकि धोनी के होने के कारण वह 15 साल के करियर में सिर्फ 91 वनडे मैच ही खेल सके हैं जिसमें उनके नाम 31.04 की औसत से 1738 रन दर्ज हैं। इसमें 9 अर्धशतक भी शामिल हैं। कार्तिक अंतिम ओवरों में आतिशी पारी के लिए जाने जाते हैं।

ये हैं विश्व कप इतिहास के वो 5 गेंदबाज जिन्होंने लुटाए सबसे ज्यादा रन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत

इस विश्व कप में चाैथे विकेटकीपर के रूप में शामिल हुए हैं ऋषभ पंत। धवन के बाहर होने के बाद पंत को टीम में शामिल किया गया है। पंत 21 साल के हैं। वह अपनी विस्फोटक पारियों से कई बार विरोधी टीमों की नींद उड़ा चुके हैं। इंग्लैंड की बैटिंग पिच देखते हुए ही बोर्ड ने धवन की जगह उन्हें चुना है। पंत ने अभी तक 5 ही वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 93 रन बनाए हैं।

Story first published: Thursday, June 20, 2019, 13:01 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+