शाकिब ने दी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की धमकी
'क्रिकइंफो' वेबसाइट ने हसन के हवाले से कहा है कि शाकिब कैरेबियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। कोच चंडिका हाथुरूशिंघा ने बांग्लादेश में एक अगस्त से शुरू हो रहे अभ्यास सत्र में भाग लेने के लिए शाकिब को तत्काल स्वदेश लौटने के लिए कहा तो, शाकिब ने इस तरह की चेतावनी दी है।
पढ़ें- विबलडन की धूम
शाकिब ने संदेश में लिखा है कि वह बांग्लादेश के लिए टेस्ट और एकदिवसीय खेलना छोड़ सकते हैं। इस घटना के बाद शाकिब को तुरंत स्वदेश लौट आने को कहा गया है। शकीब उस समय कैरेबियाई प्रीमियर लीग में भाग लेने के लिए बारबाडोस जा रहे थे। सीपीएल 11 जुलाई से 16 अगस्त तक खेला जाना है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, 'शाकिब को अब सीपीएल के लिए बोर्ड की ओर से एनओसी दिए जाने की संभावना बेहद कम है। हम इस मामले में काफी कड़े हैं। उनको एनओसी दिए जाने पर कोई फैसला अब सात जुलाई की बैठक में लिया जाएगा।'
शाकिब इससे पहले भी कई विवादों में रहे हैं। इसी साल श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान टीवी कैमरे पर अश्लील इशारा करने के कारण उन्हें तीन मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। हालांकि सभी विवादों की बीसीबी जांच कर रहा है, जिसके बाद ही असल तस्वीर सामने आ सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
