जब संजू सैमसन से महान क्रिकेटर ने पूछा- क्या तुम मेरी टीम के लिए खेलोगे?
नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने राहुल द्रविड़ की जमकर तारीफ की है। संजू का कहना है कि अगर आईपीएल में उन्हें आने का अवसर मिला तो वो उस समय राजस्थान राॅयल्स की कप्तानी कर रहे द्रविड़ की बदाैलत ही मिला है। सैमसन ने कहा कि जब द्रविड़ ने उनसे टीम में आने के बारे में पूछा था तो यह उनके सपने के सच होने जैसा था।

द्रविड़ ने देखी थी बल्लेबाजी
संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर और राजस्थान रॉयल्स टीम के स्पिन सलाहकार ईश सोढ़ी के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा, "राहुल भाई और जुबीन भरूचा (रॉयल्स के हेड ऑफ क्रिकेट) राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रायल्स ले रहे थे। मैंने वहां अच्छी बल्लेबाजी की थी। दूसरे दिन के अंत में, राहुल भाई मेरे पास आए और मुझसे कहा कि क्या तुम मेरी टीम के लिए खेलोगे? राहुल भाई का मेरे पास आना और उनके लिए खेलने के बारे में पूछना, यह सपने के सच होने जैसा था।"
उन्होंने कहा, "आईपीएल में मैं पहले छह मैच नहीं खेला था। मैं हमेशा उनसे और बाकी सीनियर खिलाड़ियों जैसे शेन वॉटसन, ब्रैड हॉज के साथ बात करता था और काफी कुछ सीखता था। अभी भी अगर मैं उन्हें फोन करूंगा तो वह मेरी मदद करेंगे। वह हमेशा मेरी मदद करने को तैयार रहते हैं।"

संजू को नहीं मिले माैके
संजू सैमसन जब दिल्ली डेयरडेविल्स में थे तब भी द्रविड़ टीम के मेंटोर हुआ करते थे। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में जगह पक्की करने के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन वह विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे लोगों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर खुश हैं। सैमसन ने न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के लिए दो टी-20 मैच खेले, लेकिन वो अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इन दो मैचों में उन्होंने सिर्फ दो और आठ रन बनाए।

स्थगित है IPL
कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित या रद्द हो चुके हैं। आईपीएल 2019 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। ऐसे में क्रिकेटर्स और आईपीएल फ्रेंचाइजी फैन्स के साथ बने रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
