भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की कीमत करेगी आपको हैरान, होगा 'हाईवोल्टेज' मुकाबला

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हो और फैंस में देखने का जुनून ना जागे, ऐसा भला कैसे हो सकता है। आईसीसी विश्व कप 2019 के 22वें मुकाबले में रविवार को मैनचेस्टर में पाकिस्तान का सामना मजबूत भारत से होने जा रहा है। इस मैच को देखने के लिए फैंस खूब पैसे लुटा रहे हैं, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर होने वाले आईसीसी विश्व कप-2019 मुकाबले के टिकटों की कीमत 60 हजार रुपए तक पहुंच गई।

आसमान छू रही हैं टिकटों की कीमत

आसमान छू रही हैं टिकटों की कीमत

साल 2013 के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच कोई सीरीज नहीं हुई लेकिन आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट के कारण ही इन दोनों टीमों का लंबे समय बाद आमना-सामना होता है। ऐसे में इसे 'मुहामुकाबला कहा जाता है जिसपर सारी दुनिया की नजर बनी रहती है। ब्रिटेन में लाखों की संख्या में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के लोग रहते हैं और इसी कारण इस 'महामुकाबले' के लिए टिकटों की कीमत आसमान छूने लगीं हैं। ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान में 20 हाजर लोग मैच देख सकते हैं। इसके टिकट कुछ ही घंटों में बिक गए, लेकिन जिन लोगों ने टिकट पहले से खरीद रखे थे वो अब उन्हें बेचकर चार गुना कमाई कर रहे हैं।

ये रही कीमत

ये रही कीमत

लोगों ने टिकटों को वेबसाइट-वियागोगो (वियागोगो डॉट कॉम) के जरिए रीसेल किया। इस बेवसाइट के मुताबिक उसके पास करीब 480 टिकट दोबारा बिक्री के लिए आए और इनमें ब्रांज, गोल्ड, प्लेटिनम और सिल्वर कैटेगरी के टिकट थे। ब्रांज और सिल्वर कटेगरी के टिकट उसने अब पूरी तरह बेच दिए हैं और इनकी कीमत 17 हजार रुपए से लेकर 27 हजार रुपए तक रही। वेबसाइट ने हालांकि यह नहीं बताया कि रीसेल के लिए उसने टिकट कितने में खरीदे थे लेकिन रीसेल किए गए टिकटों की कीमत उसने बताई है।

विश्व कप 2019 : भारत-पाकिस्तान मैच के वो 5 यादगार पल, जिन्हें भुला पाना है मुश्किल

इस कैटेगरी के बिके ज्यादा कीमत में

इस कैटेगरी के बिके ज्यादा कीमत में

वहीं 58 गोल्ड और 51 प्लेटिनम कैटेगरी के टिकट सबसे महेंगे बिके हैं, जिनकी कीमत 47 हजार रुपए से लेकर 62 हजार रुपए तक रखी गई है। ब्रांज और सिल्वर कटेगरी के टिकटों की कीमत में पांच हजार रुपए का अंतर है। वेबसाइट ने बकायदे स्टेडियम का नक्शा बनाकर उपलब्ध टिकटों के क्षेत्र का ब्यौरा दिया है और साथ ही इस क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी लिखा है।

Story first published: Saturday, June 15, 2019, 9:39 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+