Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेशकीमती सबक- रोहित ने NCA में अंडर-19 टीम के युवाओं के साथ बिताया समय

नई दिल्लीः भारत के सफेद गेंद बॉल कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं क्योंकि उनको हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की काफी समस्या हो गई थी। रोहित जब मुंबई में ट्रेनिंग सेशन कर रहे थे तब यह चोट लगी और वे 17 दिसंबर से नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब करने के लिए चले गए हैं जहां पर उनकी उपस्थिति भारती की अंडर-19 टीम के युवाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है।

भारत की अंडर 19 भी इस समय यूएई में 23 दिसंबर से होने वाले एशिया कप के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी में तैयारियां कर रही है। रोहित ने इस मौके पर युवाओं के लिए समय निकाला और उनसे अपने अनुभव साझा किए।

रोहित सफेद गेंद क्रिकेट के हीरो हैं और आईपीएल में लीडर के तौर पर भी खुद को साबित कर चुके हैं। उनका अनुभव युवाओं के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। अब वे भारतीय क्रिकेट में सफेद गेंद फॉर्मेट के कप्तान भी हैं। रोहित और अंडर 19 टीम के युवाओं के बीच वार्तालाप की कुछ झलकियां बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की हैं।

बीसीसीआई ने इस पल को युवाओं के लिए बेशकीमती बताया है जहा भारतीय टीम के सफेद गेंद कप्तान अपने रिहैब समय का बहुत अच्छा उपयोग करते हुए बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकादमी में अंडर 19 टीम को संबोधित कर रहे हैं।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रोहित की जगह पर प्रियांक पांचाल को जगह दी गई है। रोहित द्वारा टी20 सीरीज में वापसी करने की उम्मीद है। भारत साउथ अफ्रीका से तीन ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा और रोहित वहां पर कमान संभालेंगे। हिटमैन रोहित ने अपनी कप्तानी की शुरुआत काफी अच्छी की है जहां पर उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से जीत मिली थी। अब उनके पास वनडे की भी जिम्मेदारी है और क्रिकेट बिरादरी में रोहित को लेकर पहले ही काफी सारी उम्मीदें लगाई जा चुकी हैं।

Story first published: Friday, December 17, 2021, 20:42 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+