दक्षिण अफ्रीका 1991 में टेस्ट मैच खेलने वाले देश के रूप में क्रिकेट जगत में वापस लौटा था। इसके बाद वार्न ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए सभी टेस्ट मैचों में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
अहम बात यह है कि वार्न दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ बेहद सफल रहे थे। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 24 टेस्ट मैचों में 24.00 के औसत से 130 विकेट चटकाए।
आस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जान बुकानन का मानना है कि वार्न के संन्यास लेने से आस्ट्रेलियाई टीम को तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीकी टीम का मनोबल बढ़ जाएगा।
टेस्ट मैचों में 708 विकेट लेने वाले वार्न को दुनिया के सफलतम टेस्ट गेंदबाजों में शुमार किया जाता है। टेस्ट मैचों में उनके अधिक विकेट सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (756) ने लिए हैं। वार्न ने 2007 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।