झूलन ने बयां किया हार का दर्द, कहा- 9 नंबर हमेशा भयभीत करता रहेगा
कोलकाता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार तेज गेंदबाज झुलन गोस्वामी ने शनिवार को कहा कि आईसीसी विश्वकप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 9 रनों की हार टीम को हमेशा परेशान करती रहेगी।

हार के बाद ऐसे स्वागत ने दिल जीत लियाः झूलन
पीटीआई के मुताबिक झूलन ने एक सम्मान समारोह में कहा, ''हारने के बावजूद जिस तरह से देश में हमारा स्वागत किया गया, उसने हमें छू लिया। हमें 'नंबर नौ ' हमेशा भयभीत करता रहेगा।'' निजी जिंदगी के बारे में उन्होंने कहा, ''मेरा ध्यान खेल पर ही लगा है। मैं इसमें इतनी व्यस्त हूं कि मैं किसी चीज के लिये समय नहीं दे सकती। इसके लिये काफी समय बचा है।''

देश आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
आपको बता दें कि 28 जुलाई की शाम कोलकाता पहुंची झूलन गोस्वामी का हवाई अड्डे पर फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। झूलन ने महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 3 विकेट झटके थे, उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में 10 विकेट लिए। झूलन ने कोलकाता में अपने सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि वह फिलहाल किसी रोमांटिक साझेदारी में शामिल होने की जल्दी में नहीं है और उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर है।

रोमांस के लिए समय नहींः झूलन
झूलन ने कहा- "अगर मैं किसी रिश्ते के लिए समय नहीं दे सकती तो मैं इससे न्याय भी नहीं कर पाऊंगी। मैं एक समय में एक काम करना पसंद करती हूं।" महिला वनडे क्रिकेट की सबसे कामयाब गेंदबाज ने कहा, ‘मैंने अपने दोस्तों को देखा है जिन्हें एक समय में दो चीजों को संतुलित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। इसके लिए (रोमांस के लिए) बहुत समय है।'

फिल्मों और संगीत का शौक हैः झूलन
झूलन से जब पूछा गया कि वह क्रिकेट के बाद मिलने वाले खाली समय में क्या करती हैं? तो उन्होंने कहा, ‘मुझे फिल्मों और संगीत का शौक है। वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल और फाइनल से पहले मैंने अपने दिमाग को बाकी चाजों से अलग करने के लिए कुछ क्लासिक बंगाली फिल्में देखीं थी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
