Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मिताली राज ने लिया अंतरराष्ट्रीय T-20 क्रिकेट से संन्यास, बताया क्यों लिया फैसला

Mithali Raj announces retirement from T20 Internationals | वनइंडियाहिंदी

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज ने मंगलवार अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टी20 की पूर्व कप्तान रहीं मिताली ने अगस्त 5 को साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। वहीं उन्होंने आखिरी मैच इंग्लैंड के ही खिलाफ 9 मार्च 2019 को खेला। उन्होंने 89 मैचों में 17 अर्धशतक के साथ 2364 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 रन रहा।

मिताली 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाल चुकी हैं। तीन बार उन्होंने आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 में भी टीम इंडिया की कप्तानी की है। 2012, 2014 और 2016 आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 में भारत की कप्तानी की है। टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर मिताली राज ही हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे पहले 2000 रनों का आंकड़ा भी मिताली राज ने ही पार किया था।

मिताली ने संन्यास की वजह बताते हुए कहा, '2006 से टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, मैं 2021 वनडे विश्व कप के लिए खुद को तैयार करने के लिए अपनी ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टी 20 आई से संन्यास लेना चाहती हूं। अपने देश के लिए विश्व कप जीतना मेरा सपना है और मैं इसे अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं। मैं बीसीसीआई को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं और भारतीय टी20 टीम को शुभकामनाएं देता हूं।'

Story first published: Tuesday, September 3, 2019, 14:38 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+