ICC वनडे गेंदबाजी रैंकिंग: जसप्रीत बुमराह को हुआ जबरदस्त फायदा, टॉप 5 में पहुंचे
नई दिल्ली। जसप्रीत बुमराह, इस समय भारतीय क्रिकेट टीम का वो चमकता हुआ सितारा है, जिसकी छनछनाती हुई गेंद के सामने अच्छे-अच्छे दिग्गज पानी भरते हैं। भारत ने श्रीलंका को उसी की धरती पर हराकर एक नया इतिहास लिखा है और इतिहास में बुमराह का अमूल्य योगदान है।
टीम इंडिया के इस डैशिंग हीरो ने अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, बुमराह ने पांच मैचों की इस वनडे सीरीज़ में 15 विकेट अपने नाम किए हैं और इसी के चलते आईसीसी की ताजा वनडे बॉलर्स रैकिंग में उन्हें 27 स्थानों का जबरदस्त फायदा हुआ है और अब वो सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
एक नजर बुमराह के रिकार्डे पर...


गेंदबाजी रैंकिंग
आपको बता दें कि श्रीलंका-भारत एकदिवसीय सीरीज के बाद आईसीसी नेहालिया गेंदबाजी रैंकिंग जारी की है। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह को चौथा स्थान हासिल हुआ है।।

आईसीसी रैकिंग
- इसके अलावा इस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार 14वें, हार्दिक पांड्या 61वें, कुलदीप यादव 89वें और युजवेंद्र चहल 99वें स्थान पर हैं।
- रविचंद्रन अश्विन 23वें, अमित मिश्रा 25वें, मोहम्मद शमी 32वें, रविन्द्र जडेजा 37वें और उमेश यादव 42वें स्थान पर हैं।
- श्रीलंका से एंजेलो मैथ्यूज 52वें और अकीला धनंजय 21 स्थान के फायदे से 80वें स्थान पर हैं।
- आपको बता दें कि बुमराह ने पांच मैचों की इस वनडे सीरीज़ में 15 विकेट अपने नाम किए हैं। इससे पहले दो देशों के बीच खेली गई 5 मैच की वनडे सीरीज़ में किसी तेज गेंदबाज के सबसे ज़्यादा विकेट लेने की संख्या 14 थी।
- 2002-03 में न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ आंद्रे एडम्स ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ में 14 विकेट अपने नाम किए थे।
- इसके बाद 2009-10 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज़ में भी ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ क्लिंट मैकॉय ने भी 14 विकेट अपने नाम किए थे।
- लेकिन बुमराह ने भारत-श्रीलंका के 5वनडे सीरीज़ में 15 विकेट लेकर ये रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।

5 मैच की वनडे सीरीज़

15 विकेट लेकर ये रिकार्ड अपने नाम कर लिया

मैन ऑफ द सीरीज
सबसे खास बात ये है कि बुमराह ने ये मुकाम श्रीलंका के साथ अंतिम वनडे में किया। इससे पहले उनके नाम पर सीरीज में 13 विकेट का रिकार्ड था। लेकिन श्रीलंकाई कप्तान उपुल थरंगा का पहले विकेट लेकर बुमराह ने एडम्स और मैकॉय के रिकार्ड की बराबरी की और उसके बाद उन्होंने मिलिंदा पुष्पकुनारा का विकेट लेकर इतिहास रचा इसलिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications