Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI को सुप्रीम कोर्ट ने दिया फंड, अब आराम से होगा राजकोट टेस्‍ट मैच

नई दिल्‍ली। राजकोट टेस्ट के ऊपर संकट के बादलों को साफ करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बीसीसीआई के पक्ष में अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने बोर्ड को राजकोट टेस्ट के लिए सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन को 58.66 लाख रुपए जारी करने की अनुमति दे दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच बुधवार से राजकोट में शुरू होना है।
देखें तस्‍वीरें: जब रियल लाइफ में बॉलीवुड एक्‍टर्स का हुआ मौत से सामना



आपको बताते चलें कि आज बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में नई अर्जी लेकर पहुंची थी। बीसीसीआई ने अपनी अर्जी में कहा था कि बुधवार को राजकोट में इंग्‍लैंड के साथ होने वाले टेस्‍ट मैच के लिए फंड दिया जाए
EXCLUSIVE VIDEO: स्टंट के लिए झील में कूदे दो एक्टर फिर नहीं उबरे

अपनी याचिका में बीसीसीआई ने साफ तौर पर कहा था कि अगर फंड नहीं मिलेगा तो मैच नहीं हो पाएगा। बीसीसीआई की ओर से कोर्ट में अपील करते हुए कपिल सिब्‍बल ने कहा कि बीसीसीआई को फंड पर रोक से दिक्‍कत हो रही है।

क्‍या कहा जज ने

मामले को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि चीफ जस्टिस से बात करके मामले को तय किया जाएगा। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आज दोपहर बाद इस मामले में सुनवाई हो सकती है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा था कि अगर बीसीसीआई निर्देशों का पालन नहीं करती तो उनके फंड और बैंक खातों पर रोक लगा दी जाए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+