प्रो कबड्डी 2017: पुनेरी पलटन ने बंगाल वॉरियर्स को 34-17 से दी मात
अहमदाबाद। अहमदाबाद में मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में पुनेरी पलटन ने बंगाल वॉरियर्स को बड़े अंतर से हरा दिया। पलटन ने शानदार खेल दिखाते हुए एक तरफा मैच में वॉरियर्स को 34-17 से मात दी। इस टूर्नामेंट में पुनेरी पलटन की यह तीसरी जीत है।
पुनेरी पलटन पूरे मैच में बंगाल वॉरियर्स पर हावी दिखाई दी। संदीप नरवाल ने शानदार रेड से पलटन को बढ़त दिलाते हुए पहले हाफ में 17-10 से बढ़त हासिल कर ली। वहीं, दूसरे हाफ में भी पलटन ने वॉरियर्स को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया और मैच को अपने नाम कर लिया। पलटन की तरफ से संदीप नरवाल ने 7 और जीबी मोरे ने 6 अंक हासिल किये। वहीं, वॉरियर्स की तरफ से रण सिंह ने 7 और मनिंदर सिंह ने 6 पॉइंट हासिल किए लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिलाने में नाकाम रहे।
इस मैच में पलटन ने अपने डिफेंस और शानदार रेड अंक की बदौलत वॉरियर्स के खिलाफ आसान जीत दर्ज कर ली। इस टूर्नामेंट में अब तक पुनेरी पलटन ने 4 मैच खेलकर 3 में जीत दर्ज की है, वहीँ बंगाल की टीम ने भी 4 मैचों में 2 जीते अपने नाम दर्ज की हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
