विश्वकप के बाद भारत लौटी महिला क्रिकेट टीम, हुआ जोरदार स्वागत
नई दिल्ली। इंग्लैंड में महिला विश्व कप 2017 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार तड़के भारत लौटी। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर इस दौरान खिलाड़ियों का जोरजार स्वागत हुआ। रात का वक्त होने के बावजूद बड़ी संख्या में फैंस जुटे। फूल मालाएं पहना और तिलक लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

बीसीसीआई भी करेगी स्वागत
इंग्लैंड के लॉर्डस में भारतीय टीम को को भले ही इंग्लैंड के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के खेल की तारीफ खूब हुई है। बीसीसीआई ने भी मिताली राज की कप्तानी में खेली विश्वकप की उपविजेता टीम के स्वागत की बात कही है।

दूसरी बार फाइनल का सफर
2005 के बाद पहली बार महिला विश्वकप के फाइनल तक का सफर पूरा करने के लिए पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा। उस दौरान प्रत्येक खिलाड़ी को 50 लाख रुपए और स्पोर्टिव स्टाफ को 25 लाख रुपए का चैक दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई महिला क्रिकेट टीम और पीएम नरेंद्र से मिलने का भी कार्यक्रम बना रही है।

पीएम ने दी थी शुभकामनाएं
आपको बता दें कि विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी टीम को ट्वीट कर फाइनल के लिए बधाई दी थी। फाइनल में टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड से 9 रनों से हार गई थी। भले ही भारत को फाइनल में हार सामना करना पड़ा है लेकिन पूरा देश टीम के प्रदर्शन की तारीफ कर रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
