पसीने को लेकर किया कमेंट, मिताली ने दिया करारा जवाब, हो गई बोलती बंद
नई दिल्ली। आईसीसी महिला विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान मिताली राज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। मिताली न केवल सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं बल्कि ट्रोलर्स को की जमकर खिंचाई कर रही हैं। रविवार को टीम इंडिया की कैप्टन मिताली राज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मिताली अपनी कुछ साथी क्रिकेटर्स के साथ पोज दे रही हैं। वह एक क्रिकेट अकैडमी के उद्घाटन के सिलसिले में वहां मौजूद थीं।
|
महिला क्रिकेटरों के साथ शेयर की थी फोटो
इस तस्वीर को फैन्स के साथ शेयर करते हुए मिताली ने लिखा, 'आज क्या यादगार दिन था, इन खास महिलाओं के साथ खड़े होने का मौका मिला।' मिताली के साथ इस तस्वीर में क्रिकेटर ममता माबेन, नूशिन अल खदीर और वेदा कृष्णमूर्ति हैं।
|
यूजर ने मिताली की बगल से निकल रहे पसीने का जिक्र किया
जिसके बाद एक असीम दास चौधरी नाम के यूजर ने मिताली की बगल से निकल रहे पसीने का जिक्र किया। उसने लिखा, ‘माफ करना स्मार्ट कप्तान, हाहाहा काफी साधारण दिख रही हैं। पसीने से भीगी हुईं।'
|
मैं आज जहां हूं वहां मैदान में पसीना बहाने के चलते पहुंची हूं
यूजर की इस बेहूदी कमेंट पर मिताली राज ने करारा जवाब दिया। मिताली ने लिखा-‘मैं आज जहां हूं वहां मैदान में पसीना बहाने के चलते पहुंची हूं। एक क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन करने के मौके पर इससे शर्मिंदा होने की वजह नहीं है।'
|
मिताली के फैंस ने भी इस यूजर को जमकर लताड़ा
मिताली के अलावा उनके फैंस ने भी इस यूजर को जमकर लताड़ा। एक यूजर ने लिखा-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
