नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर दोनों मुल्कों के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया। बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना 3 मैच पाकिस्तान के हाथों गंवा बैठी है।
मीडिया रिलीज के जरिए 23 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने इस बात की पुष्टि की कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिखित बयान दिया है।
आईसीसी ने बुधवार को कहा कि बीसीसीआई और पीसीबी के लिखित बयानों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी टीम ने फैसला दिया है कि भारतीय टीम के अंक पाकिस्तान को दिए जा रहे हैं।
ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि आईसीसी विमेन्स चैंपियनशिप के राउंड 6 के तीन मैचों को गंवा दिया है।
कहा गया है कि इन मैचों का आयोजन एक अगस्त से 31 अक्टूबर 2016 के दौरान होना था लेकिन यह नहीं हुआ।
आईसीसी की ओर से रिलीज में कहा गया है कि नियमों के मुताबिक पाक को तीन में से हर मैच के लिए दो प्वाइंट मिलेंगे जबकि 50 ओवर वाले हर मैच के लिए भारत को शून्य अंक मिलेंगे।
साथ ही इसी हिसाब से इनके रन रेट भी एडजस्ट किए जाएंगे।
आईसीसी की तकनीकी टीम के अनुसार भारत और पाक के मौजूदा हालात संवेदनशील मामला है लेकिन समिति इस फैसले पर पहुंची है कि बीसीसीआई इस सीरीज को न खेल पाने की सही वजह नहीं बता पाया।