For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, इन्हें मिली जगह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दाैरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान किया है। भारतीय टीम तीन वनडे इतने ही टी20 मैच और एकमात्र टेस्ट होना है।

भारत के सभी सितारे जिन्होंने हाल ही में द हंड्रे़ड में भाग लिया - स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, और शैफाली वर्मा को तीनों फाॅर्मेट के मुकाबलों में जगह मिली है, जबकि तानिया भाटिया टी20 टीम में शामिल होने से चूक गई हैं। हालांकि उन्हें टेस्ट और वनडे में जगह मिली है। शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रिया पुनिया, विकेटकीपर इंद्राणी रॉय, मध्यम गति की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी और स्पिनर राधा यादव, जो इस साल जून में ब्रिस्टल में एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड के खिलाफ महिला टीम का हिस्सा थीं, जगह बनाने से चूक गई हैं।

टीम के अगस्त के अंत में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने की उम्मीद है और उन्हें अपना प्रशिक्षण शुरू करने से पहले वहां 14 दिन का क्वारंटाइन करना होगा। वनडे सीरीज 19 सितंबर से सिडनी में शुरू हो रही है, जबकि दूसरा 22 और तीसरा मैच 24 सितंबर को मेलबर्न में होंगे। इसके बाद पर्थ में भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट होगा, जो 30 सितंबर से 3 अक्तूबर तक खेला जाएगा। फिर तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी जिसके मुकाबले सिडनी में 7, 9 और 11 अक्तूबर को होंगे। महिला टीम ने अपना पहला टेस्ट इस साल की शुरुआत में सात साल में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ था, जबकि वह वनडे और टी20 सीरीज 2-1 से हार गई थी।

यह भी पढ़ें - 'धोनी मेरे पसंदीदा कप्तान हैं, वो मेरे पति की तरह फैसले लेते हैं'

एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम-
मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, पूनम राउत, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यास्तिका भाटिया, तानिया भाटिया ( विकेटकीपर), शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष, एकता बिष्ट।

T20 सीरीज के लिए टीम-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यास्तिका भाटिया, शिखा पांडे, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर।

Story first published: Tuesday, August 24, 2021, 20:40 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+