For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका को 144 रन से हराकर भारत ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 एशिया कप

श्रीलंका को 144 रन से हराकर भारत ने जीता U-19 एशिया कप

ढाका। बांग्लादेश में खेले जा रहे अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप को भारत ने जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 144 रन के बड़े अंतर से हराया। फाइनल में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल के 85 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में हर्ष त्यागी ने छह विकेट हासिल किए। भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता है।

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तीन विकेट पर 304 रन का स्कोर बनाया। 305 रन के जवाब में श्रीलंका 38.4 ओवर में 160 रन पर आउट हो गई। हर्ष त्यागी को 'मैन ऑफ द मैच' और यशस्वी जायसवाल को 'मैन ऑफ द टूनार्मेंट' चुना गया।

ओपनर यशस्वी जायसवाल (85) और अनुज रावत (57) ने पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। कप्तान सिमरन सिंह ने 37 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 65 रन की नाबाद पारी खेली। आयुष बदोनी ने नाबाद 52 रन का योगदान दिया। हर्ष त्यागी ने 38 रन देकर छह औप सिद्धार्थ देसाई ने 2 विकेट लिए।

Story first published: Monday, October 8, 2018, 0:40 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+