Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: भारत की हार में भी चमके कोहली, शानदार पारी खेलकर बनाया ये कीर्तिमान

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। मैच में कंगारूओं ने भारत को 3 विकेट से हराने के साथ ही दो मैचों की टी-20 को भी 2-0 से जीतकर क्लीन स्वीप कर दिया है।ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो एक बार फिर से तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल रहे हैं। उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक बनाने के बाद इस मैच में जबरदस्त शतक बनाकर भारत के दिए 192 रनों के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से भले ही हरा दिया लेकिन कप्तान विराट कोहली ने शानदार पारी खेलकर कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किए।

कोहली ने इस मैच में भी निराश ना करते हुए तूफानी पारी खेलकर एक और अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपनी 38 गेंदों पर 72 रनों की पारी में 6 छ्क्के और चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने नाथन कूल्टर नाइल के ओवर में लगातार तीन छक्के भी जड़े। टी-20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा 50 रन बनाने वालों में कोहली और रोहित शर्मा 20 अर्धशतकों के साथ टॉप पर हैं। उसके बाद 16 अर्धशतक के साथ मार्टिन गुप्टिल का नंबर आता है। जबकि 15 पचासों के साथ क्रिस गेल और ब्रेडन मैक्कुलम का नंबर है। इसके बाद श्रीलंका के बल्लेबाज दिलशान का नंबर आता है। जिनके नाम 14 अर्धशतक हैं।

इसके अलावा कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। कोहली के नाम 223 चौके हो चुके हैं। इसके साथ ही कोहली श्रीलंका के बल्लेबाज टी दिलशान के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं। अब कोहली और दिलशान दोनों के नाम 223 चौके हैं और ये दोनों इस मामले में टॉप पर चल रहे हैं। इसके बाद मोहम्मद शहजाद का नंबर आता है जिनके नाम 218 चौके जड़ने का रिकॉर्ड है। वहीं भारत के हिटमैन रोहित शर्मा के नाम 207 चौके हैं और पांचवें नंबर पर हैं धाकड़ कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल जिनके नाम 200 चौकों का रिकॉर्ड है।

Story first published: Wednesday, February 27, 2019, 23:27 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+