युवराज सिंह की टेस्ट टीम में वापसी

By Super

श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है.

एशिया कप में टीम से बाहर रहे युवराज सिंह को टेस्ट टीम में वापस जगह मिल गई है.

राहुल द्रविड़ की भी वापसी हुई है.

युवराज और द्रविड़ दोनों ही दक्षिण अफ़्रीक़ा के ख़िलाफ़ घरेलू टेस्ट सीरीज़ में नहीं खेल पाए थे. वे दोनों बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैच में चोटील हो गए थे.

वीरेद्र सहवाग के फ़िटनेस को लेकर भी क़यास लगाए जा रहे थे कि वो टेस्ट सीरीज़ के पहले पूरी फिट तरह से फ़िट हो पाएगें या नहीं.

उनका चयन तो कर लिया गया है लेकिन बैक-अप सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर मुरली विजय टीम में जगह पाने में सफल हुए हैं. शनिवार की सुबह मुख्य चयनकर्ता के. श्रीकांत की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक के बाद 16 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई.

दिनेश कार्तिक और एस. बद्रीनाथ टीम में अपनी जगह बरक़रार नहीं रख पाए उन्हें बाहर किया गया है.

पूरी टीम इस तरह है- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग (उप कप्तान), सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, रिद्धिमान साहा, मुरली विजय, ज़हीर ख़ान, एस.श्रीसंत, ईशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, हरभजन सिंह और अमित मिश्रा. भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के ख़िलाफ़ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है. पहला मैच 18 जुलाई से गॉल में खेला जाएगा.

दूसरा मैच 26 जुलाई से सिंघली स्पोर्ट्स क्लब मैदान, कोलंबो और तीसरा मैच तीन अगस्त से पी. सारा ओवल मैदान, कोलंबो में खेला जाएगा.

Story first published: Saturday, June 26, 2010, 13:16 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+