Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड कप 2019 : 'कश्मीर नहीं हमें कोहली दे दो' वाली वायरल तस्वीर का क्या है सच

नई दिल्ली: बीते कुछ समय से भारत और पाक के बीच ना केवल तनाव बढ़ा है बल्कि दोनों के संबंधों के खाई भी और ज्यादा गहरी होती नजर आई है। खासकर इस साल पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक संबंध रसातल में चले गए हैं। इसका असर क्रिकेट में भी देखने को मिला है। जहां पिछले साल तक यह माना जा रहा था कि भारत अपने पड़ोसी पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेल सकता है तो अब फिर से इस पर बहुत बड़ा ताला लग चुका है। हालांकि भारत ने पाक के साथ विश्व कप में मैच खेल लिया है और उसको बुरी तरह से हरा भी दिया है।

'हमको कश्मीर नहीं चाहिए, बस कोहली दे दो'

'हमको कश्मीर नहीं चाहिए, बस कोहली दे दो'

ये मैच भी बहुत ज्यादा हाई वोल्टेज ड्रामा रहा था। कश्मीर का मुद्दा दोनों देशों के बीच काफी संवेदनशील रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली के नाम पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें लिखा है, 'हमको कश्मीर नहीं चाहिए। हमे बस कोहली दे दो।' इस फोटो में आप कुछ युवकों को पाकिस्तान के झंडे के साथ देख सकते हैं। इसी दौरान ही उन्होंने विराट कोहली का नाम लिखा बैनर पकड़ रखा है।

ये रहा तस्वीर का पूरा सच-

ये रहा तस्वीर का पूरा सच-

जब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो इसकी पड़ताल की गई जिसके बाद पता चला कि इस तस्वीर में फोटोशॉप जैसे सॉप्टवेयर की कलाकारी की गई है। असली फोटो में जो बैनर पकड़ा हुआ है उसमें कोहली का नाम कहीं भी नहीं लिखा है। बल्कि इस बैनर में लिखा है, 'हम आजादी चाहते हैं।' यह भी पता चला है कि यह फोटो 2016 में प्रकाशित हुए इंडिया टुडे के एक आर्टिकल से ली गई है। उस समय कश्मीरी युवा पाकिस्तान परस्त नारे लगाते हुए आजादी के स्लोगन दिखा रहे थे। फोटो में दिख रहे सभी युवा कश्मीरी ही हैं।

माही की पारी से फैंस हुए नाराज, बोले 'पुरानी कमाई कब तक चलेगी धोनी साहब'

दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में हैं कोहली

दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में हैं कोहली

आपको बता दें कि विराट कोहली के प्रशंसक पूरी दुनिया में माने जाते हैं। खासकर पाकिस्तान में भी कोहली के बहुत से फैंस हैं। कोहली ने हाल ही में ODI क्रिकेट में सबसे तेज 11 हजार रन पूरे किए हैं और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली विश्व कप में अब तक तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और सबसे कम पारियों में बीस हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मुहाने पर भी खड़े हैं। ऐसा करते ही वे एक बार फिर से सचिन-लारा जैस दिग्गजों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे।

Story first published: Saturday, June 22, 2019, 20:52 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+