आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स को मिला 93 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम 19.5 ओवर में 92 रन बनाकर आल आउट हो गई। राजस्थान की बल्लेबाजी बिल्कुल लचर रही और कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। टीम को यूसुफ पठान से काफी उम्मीदें थी लेकिन वह 24 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 26 रन बनाकर रन आउट हो गए।
राजस्थान का पहला विकेट छठे ओवर में नमन ओझा के रूप में गिरा। ओझा ने 18 गेंदों में एक चौके की मदद से 16 रन बनाए। एमजे लंब ने 18 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। झुनझुनवाला सात गेंदों में एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए। लंब सातवें जबकि झुनझुनवाला आठवें ओवर में आउट हुए। यूसुफ पठान (26) 15वें ओवर में आउट हुए।
इसके बाद 17वें ओवर में प्रवीण कुमार ने हैट्रिक लेकर राजस्थान की बिखर चुकी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। प्रवीण कुमार ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्टिन (19), तीसरी गेंद पर नरवाल (0) और चौथी गेंद पर पारस डोगरा (3) को आउट कर दिया।
बेंगलौर रॉयल चैलेंजर्स की ओर से सभी गेंदबाजों ने नपी-तुली गेंदबाजी की। अनिल कुंबले और प्रवीण कुमार को तीन-तीन विकेट मिले जबकि जैक्स कैलिस को दो विकेट हासिल हुए।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में शेन वार्न की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम और अनिल कुंबले की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स टीम का यह तीसरा मैच है।
रॉयल चैलेंजर्स की टीम अपना एक मुकाबला जीत चुकी है जबकि एक में उसे हार मिली है जबकि राजस्थान की टीम को अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में हार मिली है।
रॉयल चैलेंजर्स को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत मिली है जबकि कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने उसे पराजित किया है।
दूसरी ओर, राजस्थान की टीम को दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस टीमों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications