कलाई की चोट के कारण काफी समय से टेनिस कोर्ट से बाहर चल रहीं सानिया को सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ताजातरीन रैंकिंग में आठ स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। वह 92वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन को पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है। सोमदेव 120वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
अमेरिका में रहने वाले भारतीय टेनिस स्टार प्रकाश अमृतराज को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। प्रकाश 217वें क्रम पर पहुंच गए हैं।
पुरुषों के युगल वर्ग में लिएंडर पेस और महेश भूपति अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ क्रमश: छठे और आठवें स्थान पर कायम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।