सबसे पहले उन्होंने अपने पूर्व मंगेतर द्वारा उपहार में दी गई एक शानदार आस्टन मार्टिन कार को बेचने का फैसला किया है।
समाचार पत्र 'द कूरियर मेल' के मुताबिक बिंगल ने इस आस्टन मार्टिन-वी8 विंटेज कार की कीमत 200,000 डॉलर लगाई है।
पत्र ने एक सेल्समैन के हवाले से लिखा है कि इस काम की मुंहमांगी कीमत मिलेगी क्योंकि यह बिंगल की कार है।
इससे पहले, बिंगल क्लार्क द्वारा भेंट की गई सगाई की अंगूठी गंवा चुकी हैं। संबंध विच्छेद होने से दो दिन पहले बिंगल ने उसे गुसलखाने में कहीं गिरा दिया था।
दो लाख डॉलर कीमत वाली उस हीरे की अंगूठी का कहीं पता नहीं चला। इसे लेकर भी क्लार्क काफी नाराज थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।