भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है. भारतीय टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
दूसरी ओर पिछले मैच में नहीं खेल पाए कप्तान क्रिस गेल इस मैच में वेस्टइंडीज़ का नेतृत्व कर रहे हैं. वेस्टइंडीज़ ने ऑस्ट्रेलिया की मज़बूत टीम को मैच में मात दी थी.
ताज़ा स्कोर जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
टी- 20 का पहला विश्व कप भारत ने जीता था और उसके बाद क्रिकेट के इस लघु संस्करण में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है.
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और उन्होंने बताया कि भारतीय टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.