जब धोनी बोले- रम और कोक का परफेक्ट मिक्स है चेन्नई सुपर किंग्स
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से उनकी वापसी हो रही है। फिलहाल वह आराम फरमा रहे हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की किताब के विमोचन के मौके पर पहुंचे। 'Defying The Paradigm, नामक इस किताब के विमोचन के दौरान धोनी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान धोनी ने अपनी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपरकिंग के बारे में बात करते हुए बताया कि इस टीम से मेरे करियर में एक रम और कोक जैसा एक परेफेक्ट मिक्स आया है। इस किताब का विमोचन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के हांथों हुआ जिसकी पहली कॉपी एमएस धोनी को ही सौंपी गई।
इस मौके पर धोनी ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि आईपीएल के पहले सीजन की नीलामी में उन्हें सीएसके द्वारा खरीदा जाएगा जिसके मालिक श्रीनिवासन हैं। उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए एक परफेक्ट मिक्स की तरह है।
बता दें कि इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने सुनील गावस्कर की आलोचना का भी पलटवार किया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि लोगों को 'व्यक्तिगत पसंद की आलोचना करने से बचना चाहिए। युजवेंद्र चहल और शिखर धवन ने इस साल रणजी ट्रॉफी नहीं खेला, जबकि भारत के लिए सिर्फ एक प्रारूप में खेलने वाले अंबाती रायडू ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
