वुड्स के सलाहकार बने व्हाइट हाउस के पूर्व प्रेस सचिव
समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक बुश के कार्यकाल के शुरुआती दो वर्षो तक व्हाइट हाउस में अपनी सेवा दे चुके एरी का मुख्य काम वापसी की राह में वुड्स की मदद करना है।
एरी ने व्हाइट हाउस से छुट्टी मिलने के बाद अपनी एक जन संचार (पीआर) कंपनी शुरू की थी, जो मुश्किलों में घिरे मशहूर लोगों को संकट से उबारने का काम करती है।
वुड्स लगभग तीन महीने के अंतराल के बाद गोल्फ कोर्स पर लौटने का मन बना चुके हैं। पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 19 महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद वुड्स ने मॉडल एलिन नार्डेग्रेन के साथ अपनी शादी बचाने के लिए गोल्फ से अनिश्चितकाल के लिए संन्यास ले लिया था।
वुड्स ने हाल ही में फ्लोरिडा स्थित अपने घर के पास के इल्सवर्थ गोल्फ कोर्स में नौ घंटे तक अभ्यास किया। वुड्स 15 दिन बाद अपने पड़ोस में होने वाले टेविस्टोक कप गोल्फ टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। इस टूर्नामेंट में शिरकत करने के साथ वुड्स शीर्ष गोल्फ जगत में वापसी करेंगे।
एलिन भी सारे गिले-शिकवे भुलाकर वुड्स के पास लौट आई हैं। दोनों फिलहाल इल्सवर्थ स्थित अपने पुश्तैनी घर में अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद एलिन ने उन्हें तलाक देने का मन बना लिया था लेकिन वुड्स के सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के बाद उन्होंने वुड्स को माफ कर दिया।
वुड्स ने पिछले महीने मीडिया के सामने कहा था कि वह अपनी पत्नी, दोस्तों, परिजनों, प्रशंसकों और प्रायोजकों से अपने गलत कार्यो की माफी मांगते हैं। वुड्स ने खुद को एक उदाहरण के तौर पर पेश करने का संकल्प लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications