नई दिल्ली। भारत-पाक क्रिकेट सीरीज को लेकर हो रहे विरोध के बीच में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान ने बयान दिया है कि भारत-पाक रिश्ते में खेल को ना शामिल करें क्योंकि इससे तो क्रिकेट का मर्डर हो जायेगा।
भारत-पाक रिलेशन काफी उतार-चढ़ाव के बीच से गुजर रहा है, इसलिए इसमें खेल को शामिल नहीं करना चाहिए। हमारे देश की हुकूमत भी यही चाहती है कि दोनों देशों के बीच में खेल हो।
मालूम हो कि रविवार देर रात यह बात सामने आयी थी कि इस साल दिसंबर के अंत में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज होगी, जिस पर भाजपा के एक सांसद ने विरोध जताते हुए कहा है कि कि जो देश केवल आतंकवाद को जन्म दे रहा है, जहां खुले आम आतंकवादी हाफिज सईद घूम रहे हैं तो क्या उस देश के साथ क्रिकेट खेलने का क्या औचित्य है, मुझे समझ में नहीं आ रहा इसलिए मैं सरकार से अनुरोध करूंगा कि वह अपने फैसले पर गंभीरतापूर्वक गौर करे।
Indo-Pak relation has seen many ups & downs,but this shouldn’t be mixed with Sports: Shahryar Khan (PCB Chief) pic.twitter.com/1zEOAZf5aB
— ANI (@ANI_news) May 11, 2015 मालूम हो कि खबर है कि पाकिस्तान अब दिसंबर में यूएई में सीरीज की मेजबानी करेगा जिसमें भारत हिस्सा लेगा। इस सीरीज में तीन टेस्ट, 5 वनडे और 2 टी20 इंटरनैशनल मैच होंगे, इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान ने बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के साथ बैठक करने के बाद मीडिया को रविवार को दी।
Humari taraf se koi rukawat nhi hai, PCB chahti hai, hukumat bhi chahti hai: PCB Chief Shahryar Khan on proposed Indo-Pak cricket series
— ANI (@ANI_news) May 11, 2015