इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरिज: जापानी खिलाड़ी से सेमीफाइनल में हारे प्रणय

By Rahul Sankrityayan

इंडोनेशिया। इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल से भारत के लिए निराशाजनक खबर आई है। यहां भारत और जापान के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि इसी सीरीज के क्वार्टर फाइनल में भारत के एचएस प्रणय ने कमाल का खेल दिखाते आठवीं सीड चीन के चेन लोंग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली थी।

इसके बाद प्रणय का मुकाबला सेमीफाइनल में जापानी खिलाड़ी के. सकाई से था। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में प्रणय 21-17, 26-28, 18-21 से हार गए।

ऐसे पहुंचे थे सेमीफाइनल में

प्रणय ने एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में लोंग को 21-18, 16-21, 21-19 से शिकस्त दे कर सेमीफाइनल का टिकट पाया था।

इस टूर्नामेंट में भारत की स्टार महिला शटलर ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और साइना नेहवाल अपनी ख्याति के अनुरूप खेल नहीं दिखा पाईं। दोनों खिलाड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। ऐसे में प्रणय से खेल प्रेमियों को बड़ी उम्मीदें थीं।

Story first published: Saturday, June 17, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+