दूसरा टेस्ट : आस्ट्रेलिया की पहली पारी 231 पर सिमटी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच ने सर्वाधिक 88 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 171 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए। माइकल क्लार्क ने 28 और कप्तान रिकी पोंटिंग व माइक हसी ने 22-22 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से विटोरी और साउदी ने आस्ट्रेलिया के चार-चार खिलाड़ियों को पेवेलियन की राह दिखाई।
आस्ट्रेलिया की पहली पारी 231 रनों पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को पहले ही ओवर में एक झटका लगा। उसके सलामी बल्लेबाज टिम मैकइंटोस चार रन बनाकर डोग बोलिंगर की गेंद पर बोल्ड हो गए।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 19 रन बनाए थे। बी. जे. वाटलिंग छह रन बनाकर और मैथ्यू सिंक्लेयर आठ रन बनाकर नाबाद थे।
ज्ञात हो कि पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम को आस्ट्रेलिया के हाथों हार का समाना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications