
शार्दुल ठाकुर ने एक ओवर में झटके 3 विकेट, बताया क्या सोच रहे थे
युजवेंद्र चहल ने हमेशा की तरह अपने मस्ती भरे अंदाज में कार्यक्रम की शुरुआत की और नये साल पर अपने दर्शकों को बधाई दी। युजवेंद्र चहल ने शार्दुल ठाकुर से बात करते हुए कहा कि 19वें ओवर में जब आपने 3 विकेट हासिल किये तो उस वक्त आपके दिमाग में क्या चल रहा था।
इसका जवाब देते हुए शार्दुल ठाकुर ने कहा कि सबसे पहले तो मुझे चहल टीवी में डेूब्यू करने का मौका मिला इसके लिये बहुत बहुत धन्यवाद।
शार्दुल ने सवाल का जवाब देते हुए कहा,' यह सब दबाव की बात है, मैंने देखा
कि एक तरफ से कुलदीप यादव विकेट निकाल रहे थे, आप भी पहले विकेट ले चुके हैं, तो मैं भी क्यों न विकेट हासिल करूं। मेरी कोशिश थी कि मुझे हैट्रिक मिले, लेकिन जो भी आया बेहतर था। टीम के लिये वह ओवर काफी अहम था।'

नवदीप सैनी ने बताया क्यो सोचकर फेंकी 151 प्रति घंटे की गेंद
भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर में हुए इस मैच में नवदीप सैनी ने 151 प्रति घंटे की रफ्तार से भी यॉर्कर गेंद फेंकी, इस पर बात करते हुए चहल ने नवदीप सैनी का रुख किया और पूछा कि पिच को और ग्राउंड को देखते हुए आपके दिमाग में क्या चल रहा था और आपने कैसे प्लान किया।
इसका जवाब देते हुए नवदीप सैनी ने कहा,'जब मैच शुरू हुआ तो मुझे लग रहा था कि विकेट बहुत फ्लैट है, मैंने सोचा मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। मैं इस मैच से आत्मविश्वास हासिल करना चाहता था। मैंने सोचा कि विकेट फ्लैट है तो मैं अच्छा कर सकता हूं और खुद के साथ टीम को भी मुझ पर विश्वास बढ़ेगा।'

जसप्रीत बुमराह यॉर्कर किंग तो यॉर्कर क्वीन हैं नवदीप सैनी?
चहल ने इसके बाद नवदीप सैनी की यॉर्कर का मजाक उड़ाते हुए कहा कि हमारे पास टीम में जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं जिन्हें यॉर्कर किंग कहते हैं और आप भी सटीक यॉर्कर मार रहे हैं और विकेट निकाल रहे हैं तो क्या आप टीम की यॉर्कर क्वीन हो।
युजवेंद्र चहल के सवाल को सुनकर सभी खिलखिला उठे और सैनी ने कहा,' नहीं ऐसा नहीं हैं। आज मुझे यॉर्कर पर विकेट मिली और मैंने जितनी बार यॉर्कर डालने की कोशिश की वह सही जगह पर गिरी। तो हां ये जरूर है कि मैं इस मैच से पहले अच्छी तैयारी के साथ उतरा था। मैनें काफी प्रैक्टिस की थी। और मैं जब भी जसप्रीत बुमराह का कोई इंटरव्यू सुनता हूं तो वह एक ही बात करते हैं कि अच्छी यॉर्कर के लिये एक्युरेसी होनी चाहिये। वह गेंद को सही दिशा में डालने के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिये मैं खुद जितना अभ्यास करूंगा उतना ज्यादा विश्वास आयेगा।'

क्या बल्लेबाजी भी कर लेते हैं युवा पेसर्स
चहल ने इंटरव्यू के आखिरी में कहा कि यह काफी अच्छी बात है कि हमाारे मीडियम पेसर्स यॉर्कर सटीक फेंक रहे हैं, बाउंसर सटीक मार रहे हैं, तो बल्लेबाजी कर सकते हैं क्या इस बार में भी बता दो। और फनी अंदाज में चहल टीवी को खत्म कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
