Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खुद को क्रिकेट का बड़ा फैन बताने वाले आमिर खान नहीं दे पाए ये छोटा सा जवाब

हैदराबाद। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अपने परफेक्शन और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी-20 मैच के लिए वो अपनी को-स्टार ज़ायरा वसीम के साथ शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचे थे। वो इन दिनों अपनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के कारण चर्चा में हैं। इ‍स फिल्म में जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं और आमिर खान सहायक भूमिका में। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे थे।

आमिर और जायरा नहीं बता पाए कैप्टन का नाम

आमिर और जायरा नहीं बता पाए कैप्टन का नाम

प्री मैच शो के दौरान आमिर खान और जायरा वसीम ने क्रिकेट से जुड़े उनके अनुभव के बारे में खुलकर बातें कीं। इस दौरान आमिर और जायरा के बीच क्रिकेट से जुड़े सवालों का एक छोटा सा गेम भी खेला गया, जिसमें शो के होस्ट जतिन सप्रू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान कौन हैं, ये सवाल पूछा था। इस सवाल का जवाब आमिर खान और जायरा वसीम दोनों ही देने में नाकाम रहे। दोनों को सवाल का जवाब देने के लिए कुछ हिंट भी दिए गए, फिर भी वो ये बता नहीं पाए कि महिला क्रिकेट टीम की कप्तान कौन है? बाद में शो के होस्ट ने ही उन्हें मिताली राज के बारे में बताया।

क्रिकेट प्रशंसक के लिए दुखद क्षण

क्रिकेट प्रशंसक के लिए दुखद क्षण

ऐसा कहा जा सकता है कि आमिर फिल्मों के साथ क्रिकेट के भी दीवाने हैं, उन्होंने मयंती लैंगर और लक्ष्मण के साथ स्टूडियो में लगान और सचिन से जुड़ी यादें भी शेयर की। उनकी इस फिल्म में भी क्रिकेट की अहम भूमिका थी। इससे पहले भी उन्हें 2011 विश्व कप के मौके पर स्टेडियम में खड़े होकर टीम इंडिया के लिए चीयर करते देखा गया था। ऐसे में यह देखना बिल्कुल अटपटा था कि खुद को क्रिकेट का इतना बड़ा प्रशंसक बताने वाला शख्स महिला विश्वकप की अपार सफलता के बाद महिला क्रिकेट टीम के कप्तान का नाम नहीं जानता है। अगर वो वाकई क्रिकेट के प्रशंसक हैं तो उन्हें कम से कम एक ऐसे सवाल का जवाब जरूर याद होना चाहिए जो पांच साल का बच्चा भी बता दे। एक क्रिकेट प्रशंसक के लिए यह क्षण बेहद दुखद था।

रद्द हो गया आखिरी मैच

रद्द हो गया आखिरी मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन बारिश के कारण मैच बिना कोई गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। इसी के साथ सीरीज 1-1 से ड्रॉ हो गई। सीरीज का पहला मैच भारत ने 9 विकेट से जीता था जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता था। वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद भारतीय टीम का टी20 सीरीज जीतने का सपना अधूरा रह गया।

ये भी पढ़ें: धोनी के साथ डेट पर जाना चाहती हैं धोनी की ही 'पत्नी', कोहली को बताया सबसे हॉट, जानिए क्या है माजरा?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+