INDvsAUS, 3rd Test ,2nd Day: चेतेश्वर पुजारा के नाम रहा दूसरा दिन, ऑस्ट्रेलिया 435 रन पीछे

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक जड़ते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने 215 रन बनाकर 2 विकेट गंवाकर आगे की पारी की शुरुआत की। दोनों की बल्लेबाज दिन की समाप्ति पर नाबाद लौटें थे। पुजारा सीरीज में अपना दूसरा अर्धशतक जमाते हुए 68 रनों पर खेल रहे थे और कप्तान विराट कोहली भी अपने अर्धशतक की ओर बढ़ते हुए 47 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे थे। दूसरे दिन का खेल आगे बढ़ाते हुए पुजारा ने अपने करियर का 17वां शतक जड़ा जबकि विराट कोहली शतक लगाने से चूक गए।
पुजारा 106 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर आउट हुए तो वहीं कोहली 82 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे के कंधों पर जिम्मेदारी थी लेकिन वह लियोन का शिकार बने और 34 रन पर आउट हो गए। उनके अलावा रिषभ पंत ने 39 रन और जडेजा ने 4 रन की पारी खेली।
रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी में ठहराव लाते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। सातवें विकेट के रूप में रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद टीम के 443 रन के स्कोर पर विराट कोहली ने भारतीय पारी को समेट लिया और ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। आस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस हैरिस और एरोन फिंच क्रीज पर हैं।ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 रन बिना विकेट गंवाए है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
