INDvAUS Preview 2nd T-20: गुवाहाटी में सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी कोहली एंड कंपनी
गुवाहाटी। रांची में ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मैच में हारने के बाद विराट कोहली कंपनी मंगलवार को गुवाहटी में सीरीज जीतने उतरेगी। गुवाहाटी के इस एसीए-बरसापारा स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के बाद यह ग्राउंड इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों का हिस्सा बन जाएगा। यहां पहला इंटरनेशनल मैच है इसलिए यह पिच दोनों टीमों को आश्चर्य में डाल सकती है।
ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से वन-डे में धूल चटाने के बाद मैन इन ब्लू टीम दूसरा टी-20 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की उम्मीद से मैदान में उतरेगी। रांची में 1-0 से बढ़त के बाद गुवाहाटी में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।
लंबी छुट्टी के बाद लौटे शिखर धवन रांची में जिस तरह से आत्मविश्वास से भरे दिखे, ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया की ओपनिंग में किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में भारत का प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहा है। मेजबान टीम ने कंगारुओं के खिलाफ अब तक 14 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें से 10 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि 28 सितंबर, 2012 से लेकर अबतक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारा है। टीम इंडिया अबतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार सात टी-20 मैच जीत चुकी है।
इस पूरे टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के कुलदीप और यजुवेंद्र की फिरकी में उलझती नजर आई है। इस टूर्नामेंट में दोनों ने मिलकर अबतक 16 विकेट लिए हैं। वहीं, दूसरी और हमेशा की तरह शुरुआती ऑवर्स में भारत के भुवनेश्वर कुमार और यॉर्कर मैन जसप्रीत बुमराह हमेशा की तरह ब्रैकथ्रू की उम्मीद रहेगी।
टीम इंडिया- विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, आशीष नेहरा, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल और अक्सर पटेल।
ऑस्ट्रेलियाई टीम- डेविड वार्नर (कप्तान), जेसन बेहेरेन्डोरफ, डेन क्रिश्चियन, नाथन कोल्टर-नाइल, एरोन फिंच, ट्रैविस हेड, मोइजिस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, केन रिचर्डसन, एडम जांपा, मार्कस स्टोनिस, एंड्रयू टाइ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
