For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvENG 1st ODI: इन दिग्गजों के बाद अब धोनी बनेंगे दस हजारी!

नई दिल्ली। भारत और इग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 12 जुलाई से खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। टी20 के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी प्रमुख दावेदार टीम है। हालांकि इस सीरीज में भारतीय टीम कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है!

धोनी बनेंगे दस हजारी!
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की निगाह इस सीरीज के दौरान कुछ नए रिकार्ड बनाने पर टिकी रहेंगी। दरअसल धोनी वनडे में 10,000 रन पूरे करने वाले विश्व के 12वां बल्लेबाज बन सकते हैं। धोनी ने अब तक 318 वनडे मैचों में 9967 रन बनाए हैं और उन्हें 10,000 रन के विशिष्ट क्लब में शामिल होने के लिए अब केवल 33 रन की दरकार है। अगर उन्हें गुरुवार को बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो वह ट्रेंटब्रिज में ही यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले धोनी!
जहां तक धोनी का सवाल है तो 'दस हजारी' बनने के अलावा वह इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं जिसके लिये उन्हें 98 रन की जरूरत है। इन दोनों के देशों के बीच वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अभी युवराज सिंह (1523 रन) के नाम पर है।

ये भारतीय हैं 10 हजारी
भारत के अब तक केवल तीन बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने ही वनडे में 10,000 रन बनाए हैं। धोनी ने भारत की तरफ से 9793 और एशिया एकादश की तरफ से 174 रन बनाये हैं।

तो कोहली भी मार सकते हैं बाजी?
धोनी के अलावा इस क्लब में कप्तान विराट कोहली भी जल्द ही शामिल हो सकते हैं। कोहली के नाम पर अभी 208 मैचों में 9588 रन दर्ज हैं और उन्हें 'दस हजारी' बनने के लिए 412 रन की दरकार है।

Story first published: Wednesday, July 11, 2018, 20:11 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+