For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली के बयान से हुआ तय किसे मिलेगी विश्व कप 2019 की 'ड्रीम टीम' में जगह

विराट ने जो बयान दिया और आखिरी ODI की टीम में जो बदलाव किए उसके बाद यह कयास भी लग रहे हैं कि क्या दिनेश कार्तिक विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे?

नई दिल्ली : दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत के बीच (पांचवें ODI) निर्णायक मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर टॉस हार गए। टॉस के ठीक बाद कोहली ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि विश्व कप (World Cup 2019) की 'ड्रीम टीम' में जिसे जगह मिलेगी उनका नाम विराट और टीम मैनेजमेंट ने तय कर चुके हैं और अब सिर्फ इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। विराट ने जो बयान दिया और आखिरी ODI की टीम में जो बदलाव किए उसके बाद यह कयास भी लग रहे हैं कि क्या दिनेश कार्तिक विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे? जानिए कोहली ने ऐसा क्या कहा जिससे विश्व कप टीम की अटकलें तेज हो गई हैं।

टीम इंडिया में दिखा तीन चीजों का मिश्रण

टीम इंडिया में दिखा तीन चीजों का मिश्रण

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली ODI में टीम के चयन में तीन चीजों का मिश्रण दिखाया। निडरता (Fearlessness), आक्रामकता (Flamboyance) और मजबूती (Solidity), टीम इंडिया के मिशन विश्व कप में ये तीन गुण इस टीम को विश्व विजेता बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। ऋषभ पंत टीम इंडिया के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी स्थिति में Fearless क्रिकेट खेलने का माद्दा रखते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि विजय शंकर बैकअप के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे वहीं हार्दिक के फिटनेस और मैच रिदम में आने का इंतजार किया जाएगा। जानिए विराट ने टॉस हारने के बाद विश्व कप 2019 में क्या यही टीम देखने को मिलेगी के सवाल पर क्या जवाब दिया।

विश्व कप 2019 से पहले विराट कोहली के ब्लू ब्रिगेड को करने होंगे ये 4 बड़े सुधार

लोकेश राहुल की बढ़ी मुश्किल

लोकेश राहुल की बढ़ी मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया से टॉस हारने के बाद जब मुरली कार्तिक ने विराट कोहली से विश्व कप में कैसी हो इस पर सवाल पूछा तो विराट ने जवाब दिया " हम दुनिया की बेस्ट चेजिंग हैं और हमें आज यह दिखाने का मौका मिला है कि इस बात को साबित करें। पिछले कुछ गेम में चीजें हमारे पक्ष में नहीं गई लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला। अगर बात टीम कंपोजिशन की जाए तो विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हम यह जानते हैं कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। हम ऐसी टीम बिल्कुल नहीं हैं जिसे हराया न जा सके और ऐसी टीमें हैं को किसी भी दिन हमसे बेहतर खेल कर हमें हरा सकते हैं।" दिल्ली ODI में लोकेश राहुल और युजवेंद्र चहल को अंतिम 11 में जगह नहीं मिली। अगर विराट के बयान का विश्लेषण देखा जाए तो लोकेश राहुल मौके मिलने के बाद भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए इसलिए वो टीम में शायद बतौर ओपनर के बैकअप बनेंगे वहीं चहल की जगह कुलदीप को इस मैच में वरीयता मिली तो यह तय माना जा रहा है कि कुलदीप टीम इंडिया की पहली पसंद होंगे।

विश्व कप 2019 की तैयारी से पहले टीम इंडिया के सामने आई 3 'बड़ी कमजोरियां'

लंबे समय बाद दिखे 5 रेगुलर गेंदबाज

लंबे समय बाद दिखे 5 रेगुलर गेंदबाज

टीम इंडिया में चहल की जगह ऑल राउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा को जगह मिली। विराट ने जडेजा को टीम में शामिल किए जाने पर कहा कि " एक अतिरिक्त गेंदबाजी ऑप्शन टीम को संतुलित बनाता है और मुझे ऐसा लगता है कि विश्व कप जैसे बड़े इवेंट के लिए टीम का बैलेंस होना बहुत अहम है " धवन के फॉर्म में वापसी से उनकी जगह तय है वहीं दिल्ली ODI में कप्तान विराट 5 रेगुलर गेंदबाजों के साथ उतरे। लंबे सम बाद टीम इंडिया विश्व कप से पहले हर एक विकल्प को आजमा लेना चाहती है जिससे हर एक नए विकल्प की जानकारी मिल जाए। विजय शंकर को भी बतौर ओपनर एक विकल्प माना जा रहा है वहीं पिच के मिजाज को देखते हुए जडेजा को भी आजमाया जा सकता है। क्योंकि जडेजा ने इंग्लैंड में पहली भी कई बार बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं।

विश्व कप 2019 : क्या रायडू से बेहतर विकल्प हैं जाधव, आंकड़ों में पूरी कहानी

Story first published: Thursday, March 14, 2019, 12:05 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+