For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PICS: विराट ने जड़ी सेंचुरी और अनुष्का ने किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गए फोटो

India vs South Africa 1st ODI: Anushka Sharma cheers Virat Kohli's Victory । वनइंडिया हिंदी

डरबन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से शानदार रिकॉर्ड शतकीय पारी खेलकर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। जिस डरबन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड हारते रहने का था, उसी डरबन में विराट कोहली और उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हरा दिया। जिस डरबन में टीम इंडिया ने कभी ढाई सौ रन नहीं बनाए थे उसी डरबन में टीम ने 270 रनों का लक्ष्य चेस कर डाला।

विराट कोहली को क्यों मौजूदा समय का बेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है इसका सबूत उन्होंने एक बार फिर दे दिया। भारतीय चेस मास्टर ने 119 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 112 रन बनाए। कोहली की इस शानदार पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है लेकिन कोहली की लेडी लक और पत्नी अनुष्का शर्मा ने कुछ इस तरह से अपने पति की सेंचुरी को सेलीब्रेट किया कि फोटो वायरल हो गए।

बता दें कि दिसंबर में ही विराट और अनुष्का ने शादी की थी। इसके बाद ये विराट का पहला वनडे मैच था। विराट की सेंचुरी के बाद अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिससे पता चलता है कि अनुष्का अपने पति के हर मैच को गौर से देखती हैं।

अनुष्का शर्मा ने विराट की सेंचुरी के बाद उनकी दो फोटो और भारत की जीत की एक फोटो शेयर की। इन दिनों अनुष्का अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि मैच देखने के लिए वो समय निकाल ले रही हैं।

Story first published: Friday, February 2, 2018, 13:06 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+