For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: तीसरे वनडे में भी फहराया गया उल्‍टा तिरंगा, दूसरी बार हुई गलती

केप टाउन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारत इस सीरीज में 3-0 से आगे है। बुधवार को केपटाउन के न्यूलैंड में तीसरे वन डे में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को करारी शिकस्त दी है, लेकिन मैच से पहले यहां पर देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ हुआ।

जी हां, दरअसल दक्षिण अफ्रीका के न्यूलैंड में मैच शुरू होने से पहले तिरंगा को उल्टा फहराया गया था। इस दौरान तिरंगे में हरी पट्टी ऊपर की ओर थी। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर तुरंत इस मुद्दे को उठाया और दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रशासन से इस बावत कार्रवाई की मांग की। बता दें कि ये पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले केपटाउन में ही खेले गए पहले टेस्ट के दौरान भी भारतीय तिरंगा उल्टा फहराया गया था।

बावजूद इसके न्यूलैंड के अधिकारियों द्वारा फिर से इसी गलती को दुहराया जाना काफी आश्चर्यजनक है। एक ही गलती बार-बार दुहराये जाने को खेल प्रेमियों ने लापरवाही से जोड़कर देखा है। भारतीय खेल प्रेमियों ने न्यूलैंड के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि केप टाउन में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाबाद शतक (160*) और चहल व कुलदीप के 4-4 विकेट की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है। गौरतलब है कि ये पहली बार है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार तीन वनडे जीते हैं। यह नहीं, ऐसा भी पहली बार होगा जब भारत दक्षिण अफ्रीका में कोई वनडे सीरीज नहीं हारेगा।

Story first published: Thursday, February 8, 2018, 10:46 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+