For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: हार के बाद केदार जाधव ने किया कुछ ऐसा, Video देखकर मुस्कुरा देंगे आप

नई दिल्ली। सिडनी में हुए पहले वन डे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रनों से हरा दिया । इस मैच में भारत के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाया। उन्होंने 129 गेंद में 133 रन की पारी खेली। हालांकि रोहित की यह बेहतरीन पारी टीम के काम नहीं आ सकी। मैच में टॉस जीतते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआत में कसी गेंदबाजी करके कंगारू बल्लेबाजों को बांधकर रखा। लेकिन उसके बाद उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श और पीटर हैंड्सकांब के अर्धशतक और स्लॉग ओवर्स में मार्कस स्टोइनिस की दमदार बल्लेबाजी के चलते कंगारूओं ने अपनी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। भारतीय टीम ने 288 रन के जवाब में 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 254 रन ही बना सकी।

एडिलेड में होने से पहले सीरीज के दूसरे वनडे पर है। इसके लिए एडिलेड के लिए सिडनी से निकल भी चुकी है, लेकिन सिडनी छोड़ने से पहले एयरपोर्ट पर केदार जाधव ने सिडनी वनडे में मिली निराशा को वही पर छोड़ने और टीम में एक नया उत्साह भर दिया। एयरपोर्ट पर केदार जाधव ने अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाकर टीम का उत्साह बढ़ाया।

Story first published: Sunday, January 13, 2019, 15:25 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+